Bihar : होली मिलन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस; भोजपुरी एक्ट्रेस चर्चा में, चिराग की पार्टी से हैं जुड़ी

[ad_1]

Bihar News: Model code of conduct violation against bhojpuri actress seema singh leader of lok janshakti party

चिराग पासवान के साथ सीमा सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश युवा महासचिव और भोजपुर स्टार अभिनेत्री सीमा सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में हुई है। शेखपुरा के मिशन थाना में बरबीघा के अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने लिखित शिकायत दी थी। मामले में अपर थानेदार दिनकर ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी की नेत्री पर बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के रामपुर सिन्दाय गांव स्थित अपने आवास पर 17 मार्च की शाम जिला प्रशासन से अनुमति लिए बगैर विशाल होली मिलन समारोह करने का आरोप लगा है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। डीएम शेखपुरा द्वारा जारी धारा 144 के निषेधाज्ञा का भी उल्लंघन इसे माना गया है। आरोप सही पाए जाने के कारण उनपर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

हर जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाऊंगी

बता दें कि पिछले साल अप्रैल माह में भोजपुरी फिल्मों की स्टार सीमा सिंह चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में शामिल हुई थी। उन्हें नई दिल्ली के 71 नॉर्थ एवेन्यू में हुए एक विशेष कार्यक्रम में चिराग पासवान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। उस वक्त सीमा सिंह ने कहा था कि बिहार की जनता ने, बिहारी समाज ने इतने सालों तक मुझे बहुत प्यार दिया, सम्मान दिया है। ऐसे में मैं लोगों की सेवा कर उनके प्यार को लौटाना चाहती हूं। मैं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन का पूरी तरह से समर्थन करती हूं। आने वाले समय में पार्टी द्वारा दी जानेवाली हर जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाऊंगी।

जानिए, कौन हैं अभिनेत्री से नेत्री बनीं सीमा सिंह

पिछले एक दशक तक भोजपुरी फ़िल्मों में काम कर लोगों का मनोरंजन करनेवाली सीमा सिंह ने भोजपुरी के सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने सुपरस्टार रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह समेत भोजपुरी के तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *