[ad_1]

मतदान(सांकेतिक)।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनावी ड्यूटी पर जाने से पहले ही हिमाचल के 50,000 मतदान कर्मी वोट डाल देंगे। चुनाव आयोग ने पहली बार नई व्यवस्था की है। अब तक मतदान कर्मियों को बैलेट पेपर दिए जाते थे और मतदान केंद्र पर पोस्टल बैलेट से वोट डालते थे। मतदान से पूर्व प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारी राजपत्रित अधिकारी से स्व प्रमाणित घोषणा पत्र का सत्यापन कर मतदान करेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग कार्यालय में मंगलवार को मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने यह जानकारी दी। आयोग ने मीडिया कर्मियों को अनिवार्य सेवाओं में शामिल किया है।
[ad_2]
Source link