[ad_1]

सीएनजी पंप
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 95 पैसे का इजाफा हुआ है। अब यह 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी। नई दरें शनिवार सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी। आईजीएल का कहना है कि इसके पीछे सबसे बढ़ा कारण प्राकृतिक गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी है।
इससे पहले 8 अक्टूबर को सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया गया था। आईजीएल के अनुसार 8 अक्तूबर को सीएनजी की कीमतों में 3 रुपये का इजाफा किया गया था। इसके बाद सीएनजी की कीमत 78.61 रुपये किलोग्राम हो गई थी जो पहले 75.61 रुपये किलोग्राम थी। यह कदम तब उठाया गया था जब केंद्र सरकार द्वारा 1 अक्तूबर से प्राकृतिक गैस की कीमतों में 40 फीसदी का इजाफा किया जाना था। साल के अंत में अब एक बार फिर सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई है।
[ad_2]
Source link