कहानी शातिर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की: बुलंदी पाने को दाउद के भाई को दबोचा, अंडरवर्ल्ड से नाता; अब सलाखों के पीछे

[ad_1]

Story related to life of Pradeep Sharma popularly known as encounter specialist in Mumbai Police

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार


महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से चर्चित प्रदीप शर्मा का आगरा से भी नाता रहा है। परिवार के लोग हरीपर्वत स्थित लता कुंज कॉलोनी में रहते थे। वह अक्सर परिजन से मिलने के लिए यहां आया करते थे। वर्ष 2019 में नौकरी छोड़कर महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव भी लड़ा। मगर, हार का सामना करना पड़ा। उनको सजा की जानकारी पर लोग हतप्रभ हो गए।

प्रदीप शर्मा का जन्म आगरा में ही हुआ था। उनकी दो बेटियां हैं। पिता धुले, महाराष्ट्र के एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर थे। प्रदीप शर्मा ने वहीं पर एमएससी किया था। वर्ष 1983 में महाराष्ट्र पुलिस के उप निरीक्षक बने थे। 25 साल के कॅरिअर में 300 से अधिक एनकाउंटर करने वाली टीम में शामिल होने की वजह से वह काफी चर्चा में आ गए थे। उन्होंने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को भी गिरफ्तार किया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *