Bihar Hooch Tragedy: तेजस्वी यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाजाप शासित राज्यों से हो रही शराब की सप्लाई

[ad_1]

तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही हैं।  राज्य में जहां भी शराब सप्लाई की जानकारी मिल रही हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ज्यादातर शराब की आपूर्ति उत्तर प्रदेश और हरियाणा से हो रही है। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ज्यादातर शराब की आपूर्ति यूपी और हरियाणा से होती है। वहां की सरकार कोई जांच नहीं कर रही हैं। यह पता चला कि एलओपी वी सिन्हा के घर से 108 कार्टन शराब की बोतलें बरामद की गईं है। उधर, नेता विरोधी दल बिहार विधानसभा विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि छपरा में मृतकों का जो आंकड़ा है, वो सही नहीं है। हमने कल जाकर मृतकों के परिवार से मुलाकात की है। विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि बिना पोस्टमार्टम कराए मृतकों के शरीर जलाए गए हैं। पुलिस की मिलीभगत से बिहार में शराब का धंधा चल रहा है।

शराब का सेवन करने वालों को नहीं दिया जाएगा मुआवजा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगर कोई व्यक्ति जहरीली शराब के सेवन से मरता है तो उसे मुआवजा नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की टिप्पणी छपरा जिले में बढ़ती जहरीली शराब से मौतों के मद्देनजर भाजपा के नेतृत्व में विपक्ष की कड़ी आलोचना के बीच आई है।

जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 60 के पार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग शराबबंदी के खिलाफ बोलेंगे, वे लोगों का भला नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री शराबबंदी नीति को लेकर विपक्ष के हमलों से जूझ रहे हैं। दरअसल, छपरा जिले में शुक्रवार को जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई। जहरीली शराब पीने से हुई मौत मामले को लेकर गुरुवार को संसद के ऊपरी सदन को तीन बार स्थगित करना पड़ा था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *