HP Politics: अनुराग ठाकुर बोले- शक्ति के बहाने मातृशक्ति के स्वाभिमान को कुचलना चाहती है कांग्रेस

[ad_1]

Anurag Thakur said Congress wants to crush the selfrespect of mother power in the name of power.

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
– फोटो : Social Media

विस्तार


केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी की ओर से शक्ति पर दिए गए बयान के पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की सनातन की भक्ति शक्ति में है और देश की प्रत्येक माता और बहन हमारे लिए शक्ति स्वरूप है। कांग्रेस पार्टी शक्ति के बहाने मातृशक्ति के स्वाभिमान को कुचलना चाहती है और ये ज्यादा पुरानी बात नहीं है। जब हिमाचल में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में अपनी जीत को 95 फीसदी हिंदुओं की हार के रूप में दिखाया था। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम हिंदू बुराइयों से लड़ने के लिए शक्ति की पूजा करते हैं, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शक्ति को ही खत्म करना चाहते हैं। श्री राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान तमिलनाडु देश का एक राज्य ऐसा भी था जिसने वहां के मंदिरों में इसके सीधे प्रसारण पर रोक लगाई थी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को अपना निर्णय देना पड़ा।

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिनसे अपना घर नहीं संभल पा रहा है, वह हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। पिछले कई महीनों से लगातार उनके विधायक आरोप लगा रहे थे कि उनका मुख्यमंत्री सुनता नहीं है। उनके खुद के काम अपनी सरकार में नहीं हो रहे थे। जो जनता से वादे किए गए थे वह पूरे नहीं हुए। सरकार बनने के पहले दिन से उनका अहंकार झलक रहा था।

सूबे मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां 95 हिंदू रहते हैं वहां हमने हिंदुओं को हराकर सरकार बनाई है। आज 15 महीने बीत जाने के बाद भी नारी शक्ति को वादे के मुताबिक 1,500 रुपये प्रति महीने नहीं मिले। 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, नहीं दिया। 2 रुपये प्रति किलो गोबर और 100 प्रति किलो दूध खरीदने का वादा किया था, नहीं पूरा किया। स्टार्टअप फंड के लिए 600 करोड़ रुपये नहीं दिए। फल किसानों को सही और मुंहमांगे दाम देने का वादा किया था, नहीं दिया। आलम ये था कि किसानों को अपने फल नदी में बहाने पड़े।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *