[ad_1]

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की पूर्व में जारी संभावित डेटशीट पर आईं आपत्तियों के बाद इसमें बदलाव कर फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। 28 मार्च से यूजी डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बी कॉम और शास्त्री की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी जो 8 मई तक चलेंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी डेटशीट को परीक्षार्थियों की सूचना के लिए विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसे छात्र देख और डाउलोड कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने परीक्षा के शेड्यूल के साथ ही कॉलेजों को तय की गई 22 मई तक हर हाल में छात्रों के इंटरनल असेस्मेंट, सीसीए को अपलोड करने और इसकी वेरिफिकेशन करने को रिमाइंडर भेजा है।
[ad_2]
Source link