Unnao: 39 साल रहा कांग्रेस का राज, मतदाताओं ने चाहा तो जीत का ताज पहनाया, नकारा तो राजनीति में उबरने नहीं दिया

[ad_1]

Unnao: Congress ruled the district for maximum 39 years

उन्नाव लोकसभा क्षेत्र
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पहले आम चुनाव से अब तक 72 सालों में जनपद में 39 वर्षों तक कांग्रेस का राज रहा। कांग्रेस के ही जियाउर रहमान अंसारी सबसे ज्यादा 15 साल सांसद रहे। भाजपा के देवीबक्श सिंह आठ साल और साक्षी महाराज ने दस साल (दो कार्यकाल) पूरे कर लिए हैं। जिले के मतदाताओं ने सपा और बसपा को भी मौका देकर दिल्ली की संसद में जगह दिलाई। इतना ही नहीं जनता पार्टी व राष्ट्रीय जनता दल जैसी पार्टियों के भी एक-एक बार सांसद बनाया। राजनीति में आए उतार चढ़ाव बताते हैं कि जिले के मतदाताओं ने सिर माथे लगाया तो देश की संसद पहुंचाया और नकारा तो फिर जिले की राजनीति में उबरने नहीं दिया।

वर्ष 1952 में पहला आम चुनाव हुआ था। इस वर्ष 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। पहले आम चुनाव से लेकर राजनीति के मौसम कई बदलाव आ चुके हैं। इन 72 वर्षों में यहां की जनता ने 39 साल तक कांग्रेस पर भरोसा जताया था। कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी समर में जीत की पताका फहराते और देश की संसद में उन्नाव का प्रतिनिधित्व करते रहे। हालांकि राजनीति ने बीच में कई बार करवट बदली तो जिले की जनता जनार्दन ने अपना रुख बदला और भाजपा को 18 साल का मौका दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *