[ad_1]

बगोदर (गिरिडीह). बगोदर पुलिस ने तुकतुको जंगल में अवैध रूप से संचालित हो रहे महुआ शराब भट्ठी को गुरुवार को नष्ट कर दिया. अभियान का नेतृत्व बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी कर रहे थे. बगोदर पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के तुकतुको जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार की जा रही है. सूचना को सत्यापित करते हुए बगोदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने जंगल में छापेमारी की. जंगल के बीच एक झोपड़ी बनाकर महुआ शराब को तैयार की जा रही थी. भट्ठी को तोड़ते हुए जावा महुआ को नष्ट कर बहा दिया गया. करीब दस छोटे-बड़े ड्राम में 250 किलो जावा महुआ रखा गया था. एक गैलन तैयार 50 लीटर महुआ शराब टीम ने जब्त कर लिया गया. भट्ठी संचालक पुलिस के आने की सूचना मिलने पर भाग खड़ा हुआ. आसपास क्षेत्रों में भी टीम ने छापेमारी की. थाना प्रभारी ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए बगोदर इलाके में अवैध महुआ और अंग्रेजी शराब की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अवैध रूप से शराब बनाते व बेचते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी. अभियान से अवैध महुआ शराब बिक्री करने वालों में हड़कंप है. टीम में सअनि अनुसेवक कुमार समेत जवान शामिल थे.
शौचालय में बन रहा था शराब, पुलिस ने किया जब्त
खोरीमहुआ. गुरुवार को ओपी प्रभारी विभूति देव के नेतृत्व में चंदरखो पंचायत के के फत्तूपहरी में धोकल राय के घर में महुआ शराब भट्ठी को नष्ट किया गया. ओपी प्रभारी ने बताया कि इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. शराब शौचालय में बनायी जा रही थी. दो सौ लीटर महुआ शराब, एक क्विंटल जावा महुआ, डेकची, हंडिया समेत करीब दस खाली गैलन को नष्ट किया गया. अवेध रूप से महुआ शराब बनाने व बेचने के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बताया कि क्षेत्र के होटल, गुमटी, ढाबा में अगर शराब बेचते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में चल रहे इस धंधे की जानकारी देकर इस पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की. टीम में एसआई रामदास मुर्मू, एएसआई रजनीश कुमार, रामाकांत सिंह समेत जवान शामिल थे.
[ad_2]
Source link