Bareilly News: सोते वक्त बुजुर्ग दंपती पर जानलेवा हमला, महिला की हालत बेहद नाजुक, अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

Deadly attack on elderly couple while they were sleeping in Bareilly

बिस्तर पर खून के दाग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के बाबू नगला गांव में बृहस्पतिवार रात तकरीबन एक बजे घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला किसने किया है, यह अभी पता नहीं चल सका है। 

करीब 60 साल के भोजराज और उनकी पत्नी चंद्रकली पर कई वार किए गए। घायल भोजराज ने हमले के बाद किसी तरह पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई डालचंद को जगाया और फिर पुलिस की जानकारी दी जा सकी। भोजराज गांव में ही मंदिर पर पूजा पाठ का काम करते हैं। 

उनके दो बेटे दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। सूचना पर दोनों बेटे भी गांव आ गए हैं। एसपी साउथ मानुष पारीक में घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वृद्ध महिला की हालत ज्यादा गंभीर है। अभी तक घटना की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस जांच कर रही है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *