जम्मू कश्मीर: श्रीनगर से पंजाब जा रहे ट्रक से 40 किलो चरस बरामद, बिना सामान के लिए ही लौट रहा था वाहन

[ad_1]

जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो)

जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

जम्मू की नगरोटा पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप बरामद की है। तस्कर पंजाब का रहने वाला है। जो लंबे समय से इस काम में लगा हुआ था। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चरस बरामद कर ली है। केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

पंजाब के पटियाला का रहने वाला मोहन सिंह ट्रक नंबर पीबी10 सीजेड 4214 में चरस लेकर श्रीनगर से आ रहा था। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने बन टोल प्लाजा पर नाका लगाकर ट्रक की तलाशी ली। ट्रक के केबिन में छुपाकर चरस रखा हुआ था।

यह ट्रक पंजाब से तीन दिन पहले जम्मू पहुंचा था, जो जम्मू से खाली ही श्रीनगर गया था और वहां से खाली ही जम्मू पहुंचा। हैरान करने वाली बात तो यह है कि कश्मीर से करीब 250 किलोमीटर का सफर तय करके और रास्ते में 50 से ज्यादा पुलिस नाकों को क्रास करके यह नगरोटा तक पहुंच गया।

ट्रक में 40 किलो चरस रखी गई थी। संभव है कि यह चरस पाकिस्तान से आई हो। हालांकि अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस खेप को लेकर पंजाब जा रहा था।

इसके बाद इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाना था। मुंबई, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कश्मीर से आने वाली चरस की काफी मांग रहती है। चरस की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *