मोदी सरकार कर रही है लोकतंत्र की हत्या

[ad_1]

बोकारो. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने बिरसा चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया. नेतृत्व पार्टी के बोकारो जिला संयोजक विधान चंद्र राय ने किया. जिला संयोजक श्री राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी मोदी सरकार के डर को दर्शाता है. प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र नाथ चौबे ने कहा : इडी-सीबीआइ-आइटी मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रही है. सिर्फ विपक्षी नेताओं को जेल में डालकर अपने लोगों का भ्रष्टाचार छिपाने का काम चल रहा है. प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या कर रही है. लोकसभा चुनाव में संभावित हार को देखकर विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करा रही है. जिला महासचिव राजेश सिंह, जिला संगठन प्रभारी मेहबूब आलम, जिला सह संयोजक बैजनाथ गोराई, महिला प्रकोष्ठ संयोजक मंजुला देवी, उपाध्यक्ष गुलाम रसूल, संरक्षक शंभुनाथ चौधरी, सह कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, अरविंद विकास, अशोक कुमार मंडल, प्रदीप कुमार झा, भगवान सिंह कुशवाहा, मनौवर अंसारी, मनौवर अली, सतीश गुप्ता, संदीप महतो, मदन पाठक, आरपी सिंह, दारा सिंह, संजय कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *