[ad_1]

गिरफ्तार आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी-112 की पीआरवी में तैनात उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल और मैगजीन चोरी होने के मामले में पुलिस ने यूपी-112 के एक सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पिस्टल और मैगजीन भी बरामद करली गई है। सिपाही को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
यूपी-112 की पीआरवी में तैनात जोगेंद्र सिंह ने नौ मार्च को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह पांच मार्च से तीन दिन के अवकाश पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल और दस मैगजीन पुलिस क्लब की अपनी बैरक में बक्से में रखी थी। अवकाश से वापस आने पर बक्से का ताला टूटा मिला और सरकारी पिस्टल व मैगजीन गायब थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी केसी गोस्वामी ने जोगेंद्र सिंह को लापरवाह मानते हुए निलंबित कर दिया था।
[ad_2]
Source link