Tulip Garden in Jammu: जम्मू संभाग के कुद में 18 हजार और सनासर में खिले 2.25 लाख ट्यूलिप

[ad_1]

Tulip Garden in Jammu: 18 thousand and 2 lakh tulips bloomed in Jammu Division Kud and Sanasar udhampur

Tulip Garden
– फोटो : संवाद

विस्तार


जम्मू संभाग के उधमपुर जिले के चिनैनी में स्थित कुद ट्यूलिप गार्डन में ट्यूलिप देखने वालों का हर रोज तांता लग रहा है। यहां की खूबसूरती सैलानियों को आकर्षित कर रही है। 

कुद के हाईलैंड पार्क में करीब दो कनाल एरिया में ट्यूलिप लगाए गए हैं और विभिन्न किस्म के ट्यूलिप हर किसी को अपनी और खींच रहे हैं। कुद में 10 किस्म के 18 हजार और सनासर में 25 किस्मों के 2.25 लाख ट्यूलिप लगाए गए हैं।

कुद के ट्यूलिप गार्डन में 10 किस्मों के 18 हजार ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार पांच हजार ट्यूलिप बल्ब अधिक हैं। कुद में ट्यूलिप लगाए जाने से पर्यटन स्थल में सैलानियों की संख्या भी बढ़ी है। 

ट्यूलिप गार्डन सनासर के भी अप्रैल के पहले सप्ताह में खुलने की उम्मीद है। फ्लोरीकल्चर विभाग के अधिकारी अर्जुन सिंह परिहार ने बताया कि कुद का हाईलैंड पार्क बीते कुछ दिनों से ट्यूलिप से महक रहा है और यहां लोग पहुंच रहे हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में सनासर पार्क भी खुल जाएगा। 

कुद में 10 किस्म के 18 हजार और सनासर में 25 किस्मों के 2.25 लाख ट्यूलिप लगाए गए हैं। हाईलैंड पार्क कुद ढाई कनाल और सनासर में 40 कनाल एरिया में फैला है। पिछले साल सनासर में एक लाख और कुद में करीब 20 हजार सैलानी पहुंचे थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *