HP Politics: केलांग-उदयपुर ब्लॉक युकां अध्यक्ष का इस्तीफा, नाहन में बागियों और भाजपा नेताओं के फूंके पुतले

[ad_1]

HP Politics: Keylong-Udaipur Block President resigns, effigies of rebels and BJP leaders burnt in Nahan

नाहन में बागियों और भाजपा नेताओं के फूंके पुतले
– फोटो : संवाद

विस्तार


 जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में राजनीतिक उठापटक जारी है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर के भाजपा में शामिल होने के बाद युवा कांग्रेस के दो ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों ब्लॉक अध्यक्षों ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत लेकी को इस्तीफे सौंप दिए हैं। चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं, जिलाध्यक्ष अजीत ने कहा कि युवा कांग्रेस के केलांग ब्लॉक अध्यक्ष रोहन और उदयपुर ब्लॉक के अध्यक्ष चिराग ने उन्हें अपना इस्तीफा दिया है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके चहेते भी कांग्रेस का दामन छोड़ रहे हैं। केलांग और उदयपुर ब्लॉक के दोनों युवा नेताओं के इस्तीफा देने से कांग्रेस को ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। इससे युवा शक्ति कमजोर नहीं होगी। कहा कि युवा कांग्रेस एकजुट है और आगामी लोकसभा तथा विधानसभा उपचुनाव में अपनी भूमिका बखूबी निभाएगी। शीघ्र ही संगठन की मजबूती को लिए केलांग और उदयपुर में नए अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।

अब नाहन में बागियों और भाजपा नेताओं के फूंके पुतले

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रहा राजनीतिक घटनाक्रम आए दिन नए मोड़ लेकर आ रहा है। रविवार को नाहन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से बागी हुए 6 विधायकों के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के पुतले फूंके और जमकर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया ब्लाॅक अध्यक्ष नाहन सोमनाथ ठाकुर ने कहा जिस प्रकार से कांग्रेस के बागी विधायकों ने सरकार को गिराने को लेकर चाल चली है, यह निंदनीय है। भाजपा जिस प्रकार की राजनीति इस मामले में कर रही है, उससे प्रदेश शर्मसार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता की ओर से चुने गए जन प्रतिनिधियों को इस प्रकार के काम नहीं करने चाहिए। इससे जनता के साथ भी विश्वासघात होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जनता माफ नहीं करेगी। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आमिर खान ने कहा कि इस प्रकार की राजनीति युवा बर्दाश्त नहीं करने वाले। आने वाले विधानसभा उपचुनाव में ऐसे लोगों का बाहर का रास्ता दिखाकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश में और मजबूत होगी। जिस प्रकार से देश में भाजपा की तानाशाह सरकार जनता को डराने का कार्य कर रही है, उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर बिट्टू, देशराज लबाना, अमन ठाकुर, योगेश, लियाकत, गौतम चौहान, अतुल ठाकुर, रुपेश, सैफ, गफ्फार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *