धर्मशाला: चंद्र कुमार बोले- ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर पैसे इकट्ठे कर रही भाजपा

[ad_1]

Dharamshala: Chandra Kumar said - BJP is collecting money by showing fear of ED and CBI

कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर चुनाव के लिए केंद्रीय भाजपा सरकार धन इकट्ठा कर रही है। जिन कॉरपोरेट कंपनियों ने चुनावी बाॅन्ड नहीं खरीदे उनके यहां ईडी और सीबीआई की ओर से छापामारी की जा रही है। यह आरोप पशुपालन और कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चीन और रूस की तर्ज पर तानाशाही कर देश की जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

चंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों और पूर्व सांसदों समेत कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए चंदा दिया है, लेकिन केंद्र सरकार कांग्रेस के खाते फ्रीज कर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है। पिछले दस साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने जनता और उद्योग घरानों को कुचलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विस के उपचुनावों में कांग्रेस प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावों में प्रत्याशी के नामों का इंतजार न करते हुए अभी से चुनावों की तैयारियों में डट गई है।

बैजनाथ आरक्षित होने पर सुधीर को दो बार धर्मशाला से बनाया विधायक

चंद्र कुमार ने कहा कि जो विधायक कांग्रेस से भागे हैं, उनमें से कई के पिता तो उनके साथ लंबे समय तक कांग्रेस में रहे हैं। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र एससी के लिए आरक्षित होने पर कांग्रेस ने सुधीर को धर्मशाला से दो बार विधायक बनाया, लेकिन वह पार्टी के प्रति वफादार नहीं थे, जिसके चलते वह 2019 के विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा चुनाव के दौरान मैदान छोड़ भाग गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *