Baltimore Bridge Collapse: नहीं मिले लापता 6 लोग, अभियान बंद

[ad_1]

Baltimore Bridge Collapse: अमेरिका के बाल्टीमोर में मंगलवार तड़के एक मालवाहक जहाज एक ब्रिज से टकरा गया जिस कारण पुल टूटकर नीचे नदी में गिर गया. इस हादसे में कुल 8 लोग नीचे गिरे थे जिनमें से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. वहीं, छह लोग अभी भी लापता है. उनकी तलाशी मंगलवार देर शाम तक चली. अब खबर सामने आ रही है कि बचाव अभियान को स्थगित कर दिया गया है. इसके पीछे के कारण में यह कहा जा रहा है कि पानी के तापमान और हादसे के बाद हुए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अब लापता लोगों के जिंदा मिलने की संभावना बहुत ही कम है.

जानें राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्या कहा

इस पूरे घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान भी सामने आया है. उन्होंने अपने बयान में कहा, बाल्टीमोर ब्रिज ढहने के बाद 8 लोग लापता हुए, जिनमें से 2 बचा लिए गए. इनमें से एक को किसी तरह की चोट नहीं लगी है. जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी चलाया जा रहा है. बाइडेन ने आगे कहा,’बाल्टीमोर के बंदरगाह में फिलहाल जहाजों की आवाजाही बंद है. हादसे के बाद अब पहले चैनल को साफ किया जाएगा. इसके बाद ही कोई जहाज यहां से गुजर सकेगा.’

अपडेट जारी है…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *