[ad_1]

सद्गुरु जग्गी वासुदेव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव की हाल ही में ब्रेन सर्जरी हुई है। मस्तिष्क में रक्तस्राव व सूजन के चलते सद्गुरु को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मस्तिष्क में जमे रक्त को बाहर निकालने के लिए 17 मार्च को सर्जरी की गई थी। अब सदगुरु की हालत सुधर रही है। वह अब ठीक हो रहे हैं। सेहत में सुधार को देखते हुए सद्गुरु जग्गी वासुदेव को नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
#WATCH | Sadhguru Jaggi Vasudev leaves from Indraprastha Apollo Hospitals in New Delhi after getting discharged.
He underwent emergency brain surgery on March 17 here. He had been experiencing severe headaches for a few weeks before undergoing the surgery. pic.twitter.com/Fk1JHNBbow
— ANI (@ANI) March 27, 2024
इससे पहले सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ हेल्थ अपडेट शेयर किया था। उन्होंने अस्पताल के कमरे के अंदर से अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें सद्गुरु ने लिखा था कि नई दिल्ली में सद्गुरु शीघ्र स्वस्थ होने की राह पर हैं। वीडियो में सद्गुरु अस्पताल के बिस्तर पर बैठे हुए अखबार पढ़ते दिखाई दे रहे थे।
#Sadhguru #SpeedyRecovery pic.twitter.com/rTiyhYPiJM
— Sadhguru (@SadhguruJV) March 25, 2024
[ad_2]
Source link