[ad_1]

सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था मजदूर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि 21 मार्च को मृतक कार्तिक कुमार रिफाइनरी से मजदूरी कर साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जबरदस्त धक्का मार दिया था, जिससे कार्तिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में आज उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर मटिहानी थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई पर जुटी हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया है कि 21 मार्च को सड़क दुर्घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जहां इलाज क्रम में आज उसकी मौत हो गई, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
[ad_2]
Source link