WB News : तृणमूल ने दिलीप के बाद अब पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली पर कार्रवाई करने की मांग की

[ad_1]

WB News : प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष के बाद अब बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पूर्व न्यायाधीश व तमलुक लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार अभिजीत गांगुली (Abhijeet Ganguly) के खिलाफ निर्वाचन आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है. तृणमूल की ओर से गुरुवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करके आरोप लगाया गया है कि “पूर्व न्यायाधीश व भाजपा के उम्मीदवार अभिजीत गांगुली ने देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौत की कामना की है. यही भाजपा की संस्कृति है. उनके उम्मीदवार देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री की मृत्यु की कामना कर रहे हैं. तृणमूल ने श्री गांगुली की उम्मीदवारी खारिज करने की मांग करते हुए निर्वाचन आयोग से उक्त मामले में समुचित कार्रवाई की मांग की है.

लोकसभा चुनाव में अभिजीत गांगुली की उम्मीदवारी खारिज करने की मांग

तृणमूल के सोशल मीडिया के पोस्ट में एक वीडियो (जिसकी सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है) भी साझा किया है, जिसमें तमलुक से भाजपा उम्मीदवार को यह कहते हुए सुना गया है कि “मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगता है कि उनकी मौत की घंटी बज चुकी है.” इस टिप्पणी पर तृणमूल ने कड़ी आपत्ति जतायी है और पूर्व न्यायाधीश गांगुली की आलोचना की है. तृणमूल का दावा है, ””गांगुली ने ममता बनर्जी की मृत्यु की कामना की. यह लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है.” उपरोक्त मामले को लेकर राज्य की उद्योग मंत्री व तृणमूल की नेता डाॅ शशि पांजा ने भी श्री गांगुली की आलोचना की है और लोकसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी खारिज करने की मांग की है.

Narendra Modi : दो दिवसीय दौरे पर कल बंगाल आयेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

तृणमूल कांग्रेस ने खगेन मुर्मू के खिलाफ भी निर्वाचन आयोग से की शिकायत

तृणमूल कांग्रेस ने मालदाहा उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार खगेन मुर्मू के खिलाफ बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग से शिकायत की. टीएमसी ने मुर्मू पर यह झूठा दावा करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया कि टीएमसी उम्मीदवार प्रसून बनर्जी ने मालदा जिले के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक ‘गुप्त’ बैठक की है.मुर्मू मालदाहा उत्तर सीट से मौजूदा सांसद हैं. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को लिखे एक पत्र में टीएमसी की माल्दा जिला इकाई ने आरोप लगाया कि मुर्मू ने मालदाहा उत्तर सीट से पार्टी उम्मीदवार बनर्जी के खिलाफ निराधार आरोप लगाए हैं.

Mahua Moitra : ईडी के सामने पेश नहीं हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- प्रचार करूंगी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *