[ad_1]

लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari News) की तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई है. उन्हें गंभीर हालत में गुरुवार शाम जेल से बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि वो बैरक में अचानक बेहोश हो गए थे. मुख्तार अंसारी को दो दिन पहले भी तबीयत खराब होने के कारण मेडिकल कॉलेज लाया गया था. जहां से जांच के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया था.
26 मार्च को भी बिगड़ी थी तबीयत
मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी बांदा जेल पहुंचे. आधे घंटे से अधिक समय तक अधिकारी जेल के अंदर रहे, इसके बाद मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. दो दिन पहले 26 मार्च को भी मुख्तार की तबीयत अचानक बिगड़ी थी. उस दिन भी उन्हें बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज लाया गया था. जहां से जांच के बाद उसी दिन देर शाम वापस जेल भेज दिया गया था.
[ad_2]
Source link