[ad_1]

Delhi Traffic Jam Stunt
– फोटो : Social Media
विस्तार
लोकप्रियता हासिल करने के लिए सोशल मीडिया पर भारत में सार्वजनिक सड़कों पर वाहनों के साथ स्टंट करने का चलन बढ़ रहा है। जो अक्सर दूसरों के लिए परेशानी का सबब बनता है और यहां तक कि खतरा भी बन सकता है। होली के त्योहार के दौरान नोएडा के दो वायरल वीडियो के बाद, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को स्टंट करते और रील्स शूट करने के लिए व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक को रोकते हुए देखा जा सकता है। गोल्डन येलो कलर की Isuzu V-Cross पिकअप ट्रक वाले इस शख्स का यह वीडियो वायरल हो गया है। इंटरनेट में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस शख्स की हकरत की जमकर आलोचना की। साथ ही दिल्ली पुलिस से कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए वीडियो साझा किया है।
[ad_2]
Source link