‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’: 31 मार्च को दिल्ली में महारैली, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

[ad_1]

maharally Aam Aadmi Party with India alliance on 31st March at Ramlila Maidan Delhi

दिल्ली में कांग्रेस की महारैली
– फोटो : X/@INCDelhi

विस्तार


दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को आम आदमी पार्टी की इंडिया गठबंधन के साथ महारैली होगी। विपक्ष एक मंच पर आकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा। महारैली को लेकर तीन स्तरीय योजना बनाई गई है। मंडल स्तर की लड़ाई के लिए 2600 पोलिंग स्टेशन पर टीम तैयार की गई है।

डोर टू डोर कैम्पेन की शुरुआत की गई है। विपक्ष का कहना है कि इंडिया गठबंधन की लड़ाई पूरे देश की लड़ाई है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी विपक्ष को खत्म करने की पराकाष्ठा है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लोगों में नया आक्रोश है। पार्टी से जुड़े पुराने नेता में नया जोश आया है। इस महारैली में आरडब्ल्यू, किसान, मजदूर संगठन शामिल होंगे। रैली की अनुमति का डर था, लेकिन पुलिस से बातचीत हुई है। साथ ही चुनाव आयोग को भी जानकारी दी गई है। 

महारैली में 20 हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, चंपई सौरेन, भगवंत मान, डेरेक ओब्रॉय, डीएमके, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, सीता राम येचुरी, डी राजा, दीपांकर और जी देवराजन रैली में शामिल होंगे। ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली का नारा होगा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *