[ad_1]

मुख्तार अंसारी की मौत पर शिवपाल यादव ने उठाया सवाल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत संदेह के घेरे में है। न्यायालय को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं।
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी से हमारे पारिवारिक संबंध रहे हैं। आजादी की लड़ाई में मुख्तार के परिवार का बड़ा योगदान रहा है। मुख्तार अंसारी की मौत संदेह के घेरे में है। कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।
[ad_2]
Source link