[ad_1]

बालूगंज थाना पहुंचे निर्दलीय विधायक आशीष
– फोटो : संवाद
विस्तार
राज्यसभा चुनाव में विधायकों के वोटों की खरीद-फरोख्त के आरोप में निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा शुक्रवार को बालूगंज थाना में पेश हुए। उन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। अब उनसे शनिवार को पूछताछ हो सकती है। हालांकि, अयोग्य घोषित कांग्रेस के बागी विधायक चैतन्य शर्मा के पिता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा नहीं पहुंचे थे। आशीष करीब आधे घंटे 11:30 बजे तक थाने में रहे। थाने के बाहर उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। कानून अपनी कार्रवाई कर रहा है, जो भी होगा अदालत में सबके समक्ष होगा। कानून से बड़ी सरकार नहीं है। महादेव की कृपा से सब ठीक होगा। असली फैसला जनता की अदालत में होगा।
[ad_2]
Source link