Mukhtar Ansari Death मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?

[ad_1]

लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत (Mukhtar Ansari Death) के बाद उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. उसकी मौत गुरुवार शाम को हुई थी. शुक्रवार को पांच डॉक्टरों के पैनल ने बांदा मेडिकल कॉलेज (Banda Medical College) में पोस्टमार्टम किया था. पोस्टमार्टम (Mukhtar Ansari Post Mortem) की वीडियो रिकार्डिंग और फोटोग्राफी भी कराई गई थी. शनिवार सुबह 10 बजे उसको गाजीपुर के कालीबाग में दफनाया गया था. अब मुख्तार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है.

बिसरा सुरक्षित, फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा
मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari Death) का पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में बांदा जिला अस्पताल (Banda District Hospital) से डॉ. एसडी त्रिपाठी, डॉ. महेश, डॉ. विकास, बांदा मेडिकल कॉलेज के डॉ. सुनील बंसल और एक पीजीआई का डॉक्टर शामिल थे. बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Mukhtar Ansari Post Mortem) में मुख्तार अंसारी की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है. उसे जेल में आठ बजे के आस-पास हार्ट अटैक आया था. इस दौरान मुख्तार अंसारी की जांच जेल में अधिकारियों के सामने की जा रही थी. हार्ट अटैक के कारण बेहोश मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज लाया गया था. जहां इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया गया था. डॉक्टरों ने मीडिया को मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है. वहीं बिसरा सुरक्षित रखने की बात कही गई है. इसे जांच के लिए फोरेंसिकल लैब लखनऊ भेजा जाएगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *