[ad_1]

मंडल कारागार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में जांच तेज कर दी गई है। मुख्य अधिकारी गरिमा सिंह, एसपी अंकुर अग्रवाल व एडीएम ने मंडल कारागार में मुख्तार अंसारी प्रकरण से संबंधित जांच की। साथ ही जेल का निरीक्षण भी किया है। बताया जा रहा है कि जिला जज व डीएम ने जेल अधीक्षक व कर्मचारियों से बात की है। मुख्तार की बैरक और सीसीटीवी के फुटेज भी देखे।
मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में न्यायिक और मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। बताते चलें कि करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) से मौत हो गई थी। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस बजे प्रशासन ने मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक की थी।
[ad_2]
Source link