नरेश अग्रवाल का दावा: लोस चुनाव में बड़े अंतर से जीतेंगे भाजपा प्रत्याशी, पार्टी में अभी और लोग शामिल होंगे

[ad_1]

Naresh Aggarwal said BJP candidates will win by a big margin in Lok Sabha elections

नरेश अग्रवाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कद्दावर भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने दावा किया है कि हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत होगी। दोनों प्रत्याशियों को एकतरफा जीत दिलाने के लिए दूसरे दलों के लोगों को भाजपा में शामिल कराने की कवायद शुरू करने का दावा करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि माधौगंज और मल्लावां में तो अब विपक्ष के नाम पर कुछ बचा ही नहीं है।

पत्रकारों से बातचीत में नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो स्नेह दिया है उसी स्नेह के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए व्यक्तिगत प्रयास भी शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल को अब किसी पद की भूख नहीं है। किसी पद को पाने के लिए प्रत्याशियों को जिताने में नहीं लगे हैं, बल्कि जो स्नेह मिला है उसी के चलते चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की मदद जी जान से करने में जुटे हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में सपा और बसपा के लोगों के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि इससे जीत का अंतर ऐतिहासिक होगा। दावा किया कि अभी बड़ी संख्या में और लोग भाजपा में शामिल होंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *