बोलती हुई तस्वीरें: अलीगढ़ के विकास भवन में अनूठा प्रयोग, दीवारों पर की गई पेंटिंग्स खींच रही हैं ध्यान

[ad_1]

Unique experiment in Vikas Bhawan of Aligarh, paintings attracting attention

लता मंगेशकर की दीवार पर बनी बोलती तस्वीर
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


देश में पुरुष प्रधान समाज है। मगर, वर्षों से चला आ रहा यह भेदभाव, महिला-पुरुषों में अंतर अब पटा दिखाई दे रहा है। महिलाएं समाज की दकियानूसी विचार धाराओं को तोड़कर अब बुलंदी पर पहुंच रही हैं। यही हमारे देश-प्रदेश का गौरव हैं। हमारी आन, बान और शान हैं…। ऐसी ही ख्याति प्राप्त महिलाएं, युवतियों को सम्मान दे रहा है रामघाट रोड स्थित अलीगढ़ का विकास भवन। पहली बार महिलाओं-बेटियों को सम्मान देने के लिए इस तरह का अनूठा प्रयोग किया गया है। 

इनके नाम के साथ इनकी बोलती हुई तस्वीरें उकेरी गई हैं। यहां से कभी भी आप निकलें तो जरूर दो मिनट रुककर इन तस्वीरों को देखें। इससे आपको भी देश, समाज के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। यह संभव हो सका है सीडीओ आकांक्षा राना के प्रयासों से। विकास भवन के मुख्य द्वार से चाहरदीवारी व अन्य दीवारों पर पेंटिंग की गई है। दीवार पर मॉडर्न आर्ट्स के तहत बनी पेंटिंग से खुले आसमान में जीवन की ऊंचाइयों को पाने की उड़ान, आजादी के विभिन्न रंगों को प्रर्दशित कर रही हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *