[ad_1]

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा और उनकी एक्ट्रेस बेटी नेहा शर्मा।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर अभी भागलपुर में भी अलग अलग चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा कांग्रेस के सीट और उसकी उम्मीदवारी को लेकर है। भागलपुर कांग्रेस के खाते में चला गया है लेकिन वहां कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा इसका पत्ता कांग्रेस ने अभी तक नहीं खोला है। भागलपुर में अब तक की चर्चाओं में अजीत शर्मा की बेटी फिल्म एक्ट्रेस नेहा शर्मा का नाम काफी तेज चल रहा था लेकिन अजीत शर्मा ने अब उसपर विराम लगा दिया है। अजीत शर्मा ने कहा कि अगर पार्टी सिंबल देगी तो मैं ही चुनाव लडूंगा। फिलहाल कांग्रेस की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अजीत शर्मा ने भी नेहा को चुनाव में उतारने की कही थी बात
पिछले कुछ दिनों से भागलपुर में यह चर्चा जोरों पर थी और इस संबंध में अजीत शर्मा ने यह बयान भी दिया था कि उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस को भागलुपर सीट मिलनी चाहिए और हम इस सीट से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। अजीत शर्मा ने यह भी कहा था कि अगर कांग्रेस को भागलपुर सीट मिलती है तो मैं इस बार अपनी बेटी नेहा शर्मा को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा था कि मैं भागलपुर में पहले से विधायक हूं लेकिन अगर पार्टी चाहेगी तो अब मैं अपनीं बेटी नेहा को राजनीति में उतारने की कोशिश करूंगा लेकिन अगर पार्टी चाहेगी कि मैं ही इस सीट से चुनाव लडूं तो मैं ही चुनाव लडूंगा।
अब नेहा नहीं बनेगी कांग्रेस की उम्मीदवार
अब अजीत शर्मा ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि अगर मुझे सिम्बल मिलता है तो मैं चुनाव लडूंगा।अजीत शर्मा ने यह भी कहा कि नेहा के संबंध में अगर पहले बात रखी जाती तो वही लडती, लेकिन फ़िलहाल नेहा चुनाव नहीं लड़ेगी।
[ad_2]
Source link