LS Polls: नबी हसन इस बार वैशाली लोकसभा सीट से मैदान में; चुनाव का ऐसा चस्का कि 40 की उम्र में 15 बार ठोकी ताल

[ad_1]

Lok Sabha Elections 2024: Nabi Hasan is contesting from Vaishali Lok Sabha seat this time

नबी हसन इस बार वैशाली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के डॉ. मोहमद नबी हसन फिर से चर्चा में बने हुए हैं। चुनाव लड़ने का इनको ऐसा चस्का लगा कि अपने जीवन में अब तक 15 बार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। वहीं, अब लोकसभा चुनाव 2024 में वह 16वीं बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। चुनाव की बात करें तो इन्होंने पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक में अपनी किस्मत आजमाई है।

 

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी देश भर में तेज है और इसको लेकर सभी राजनीति दल के साथ-साथ सभी निर्दलीय उम्मीदवार अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। बिहार में पेशे से इंजीनियर डॉ. नबी हसन अपनी 40 वर्ष की उम्र में अब तक 15 चुनाव लड़ चुके हैं। वह अब लोकसभा चुनाव 2024 में भी अपनी किस्मत को आजमाने की तैयारी में हैं।

साहेबगंज थाना क्षेत्र के निवासी मो. नबी हसन ने पंचायत चुनाव से लड़ने की शुरूआत वर्ष 2006 से पंचायत के पंच पद से की थी और यह सिलसिला आज भी जारी है। हसन विधानसभा से लेकर लोकसभा तक का चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें वर्ष 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव शामिल भी हैं तो वहीं वैशाली लोकसभा सीट से हसन वर्ष 2014 और 2019 में भी किस्मत आजमा चुके हैं। अब 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और इसको लेकर लोगों से बात करने में लगे हुए हैं।

 

ग्रामीणों ने दिया था चुनाव लड़ने का मशवरा

नबी हसन इस आम चुनाव में वैशाली लोकसभा सीट से भाग्य आजमाने की सोच रहे हैं। इसके लिए समर्थकों के साथ उनका मंथन जारी है। मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में इनका घर है और बंगाल के कोलकाता में इंटीरियर डेकोरेटिंग का भी काम चलता है।

नबी हसन ने बताया कि पिताजी के इंतकाल के बाद गांव आए हुए थे। उसी समय पंचायत चुनाव होने वाला था। समर्थकों ने चुनाव लड़ने की बात कही और चुनाव लड़ गए। इसमें उन्हें जीत मिल गई और वे पंच बन गए थे। उसके बाद अलग-अलग चुनाव में हिस्सा लेने का सिलसिला चल पड़ा और एक के बाद एक 15 बार उन्होंने चुनाव लड़ा।

 

उन्होंने चुनाव लड़ने की अपनी इस यात्रा को लेकर बताया कि जब कोलकाता से गांव में लौटे तो ग्रामीणों ने कहा कि आप हमारे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करें और चुनाव लड़ें। उसके बाद ग्रामीणों के कहने पर चुनाव को लड़ने आगे आ गए। वर्ष 2006 में पंचायत के पंच पद के लिए चुनाव लड़ा था और यही से इसकी शुरुआत कर दी। यह क्रम आज जारी है और हम लोग इसको लेकर के तैयारी में जुट गए।

हसन ने कहा कि उसके बाद से आगे के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत को आजमाने लग गए। पंचायत में हम खुद पंच, पार्षद, नगर सभापति और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ा था। उसमें कुछ पद में हमें जीत मिली थी। जबकि वर्ष 2014 और वर्ष 2019 की लोकसभा के चुनाव के साथ-साथ वर्ष 2015 और वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव भी लड़ लिए थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *