[ad_1]

रामपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार
– फोटो : संवाद
लोकसभा चुनाव के महामुकाबले के लिए रामपुर का रण तैयार हो चुका है। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत नाम वापसी का दिन था, लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध पाए गए भाजपा, सपा और बसपा के प्रत्याशियों समेत छह उम्मीदवारों में से किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया।
ऐसे में अब इन्हीं छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में रामपुर सहित यूपी की आठ सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। 27 मार्च तक हुए नामांकन में 18 प्रत्याशियों ने 23 नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
इसमें भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी, बसपा के जीशान खां व सपा से मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी और सपा नेता आजम खां के करीबी आसिम राजा ने भी पर्चा दाखिल किया था। हालांकि, 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान आसिम राजा सहित 12 प्रत्याशियों के 14 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए थे।
इसके बाद मैदान में छह प्रत्याशी बचे थे। शनिवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था, जिसमें मैदान में डटे छह प्रत्याशियों में से किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में अब छह उम्मीदवारों के बीच चुनावी जंग होगी। भाजपा से घनश्याम सिंह लोधी, सपा से मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी, बसपा से जीशान खां मैदान में हैं।
इसके अलावा माइनोरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी से अरशद वारसी और निर्दलीयों में सुप्रीम कोर्ट के वकील महमूद प्राचा और निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीन निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी वितरित कर दिए।
प्रत्याशी व उनके चुनाव चिह्न
भाजपा घनश्याम सिंह लोधी कमल का फूल
सपा मौलाना मोहिब्बुल्लाह साइकिल
बसपा जीशान खां हाथी
माइनोरिटीज अरशद वारसी क्रेन डेमोक्रेटिक पार्टी
निर्दलीय महमूद प्राचा रबर की मुहर
निर्दलीय शिव प्रसाद बल्ला
प्राचा को रबर की मुहर, अरशद को क्रेन और शिव प्रसाद को मिला बल्ला : माइनोरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के अरशद वारसी को क्रेन का चुनाव चिह्न मिला है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महमूद प्राचा को रबर की मुहर और शिव प्रसाद को बल्ला चुनाव चिह्न दिया गया है।
[ad_2]
Source link