Uttarakhand Weather: अब गर्मी झेलने को रहें तैयार… अप्रैल में मैदान से पहाड़ तक चढ़ेगा पारा

[ad_1]

Uttarakhand Weather Update Now Hot Weather Alert Temperature will rise over State

बढ़ रही गर्मी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बीते कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो रहा है, लेकिन अप्रैल से प्रदेश भर में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय इलाकों के भी सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

मैदानी इलाकों में बीते तीन दिन से सामान्य तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह से ही गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है, अप्रैल माह से ही प्रदेश भर में गर्मी बढ़ेगी।

इसकी मुख्य वजह सर्दी के सीजन में बारिश का कम होना है। आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च महीने में पूरे प्रदेश भर में सामान्य से सिर्फ 29 फीसदी अधिक बारिश हुई है। जबकि दिसंबर-जनवरी में बर्फबारी का कम होना भी गर्मी बढ़ने का कारण है।

Kotdwar: मेरठ से मां और भाई के साथ सिद्धबली दर्शन के लिए आया युवक, नदी में डूबने से हुई मौत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *