जम्मू कश्मीर: राजोरी में LoC पर पाकिस्तानी ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश, जवानों ने की गोलीबारी

[ad_1]

pak drone rajouri news: Army opens fire after Pakistani drone spotted along LoC in Rajouri

drone
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


जम्मू संभाग के जिला राजोरी के सुंदरबनी में सोमवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की है। सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने जब ड्रोन को अपनी सीमा में प्रवेश करते देखा तो गोलीबारी की।

अधिकारियों ने बताया का एलओसी के पास दो अलग-अलग स्थानों पर एक पाकिस्तानी ड्रोन और संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही देखने के बाद सेना के जवानों ने गोलीबारी की।

सुंदरबनी के एक अग्रिम इलाके में ड्रोन की गतिविधि देखी गई। वहीं रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि के दौरान केरी सेक्टर में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिन्हें आतंकवादी माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर को मार गिराने के लिए कम से कम चार राउंड फायरिंग की। गोलीबारी होते ही ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया।

केरी सेक्टर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद सैनिकों ने कुछ राउंड फायरिंग की, लेकिन वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर भाग गए।

इसके तुरंत बाद दोनों जगहों पर सेना की तरफ से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई ड्रोन न गिराया गया हो और संदिग्धों द्वारा कुछ भी संदिग्ध न फेंका गया हो।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *