Meerut News Live: ठंड बढ़ी, पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़, बदमाशों ने शोरूम में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

[ad_1]

12:35 PM, 19-Dec-2022

बागपत में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छेहमार गैंग के 50 हजारी बदमाश को दबोचा

गिरफ्तार बदमाश
– फोटो : अमर उजाला

बागपत के थाना बिनौली पुलिस व नोएडा की एसटीएफ पुलिस की टीम ने रविवार की रात्रि शेखपुरा तिराहे से मुठभेड़ के दौरान घुमन्तु जाति के छेहमार गैंग के 50 हजारी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे एक तमंचा खोखा कारतूस व जिंदा कारतूस बरामद किया है।  

इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अंतरराज्य छेह मार गिरोह का बदमाश है, यह अलग अलग स्थानों पर रहकर लूट पाट, चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देते है। इसे पकड़ने के लिए एसटीएफ व कई थानों की पुलिस लगी थी। रविवार की रात्रि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि छेहमार गैंग का एक एक बदमाश बडौत मेरठ मार्ग पर शेखपुरा तिराहे के पास खड़ा है। सूचना पर थाना पुलिस व नोएडा एसटीएफ टीम ने पहुचकर बदमाश को पकड़ने के लिए घेरा बंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर थाने ले आयी पूछताछ में उसने अपना नाम इमरान उर्फ इसरान पुत्र हुकमा उर्फ हुकमुदीन निवासी जयपुर राजस्थान बताया। पुलिस ने उससे एक  315 बोर तमंचा खोका कारतूस व जिंदा कारतूस बरामद किए है।

11:56 AM, 19-Dec-2022

बिजनौर में थाने में हिस्ट्रीशीटर्स को पढ़ाया कानून का पाठ

थाने में अपराधियों को कानून का पाठ पढ़ाते अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के हलदौर में स्थानीय पुलिस ने नई पहल करते हुए क्षेत्र के सभी पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर थाने पर बुला कर उन्हे कानून का पाठ पढ़ाया।इस दौरान थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह द्वारा सभी हिस्ट्रीशीटरो को भविष्य में  अपराध न करने की शपथ दिलाई गई ।

सोमवार को थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह  ने थाने पर क्षेत्र के करीब 80  हिस्ट्रीशीटरो को बुलाया और कानून का पाठ पढ़ाया।इसी कड़ी में सभी हिस्ट्रीशीटरो को थाने पर बुला  कर समझाया गया कि वे कानून का पालन करें तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। इनकी बैठक के उपरांत थाना प्रभारी द्वारा सभी हिस्ट्री शीटरो को  भविष्य में कभी भी अपराध न करने की शपथ दिलाई गई।

10:57 AM, 19-Dec-2022

बागपत में कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल

Fog
– फोटो : Amar ujala

घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा पूरा क्षेत्र 

बागपत मेें कई दिनों से पड़ रही सर्दी में सोमवार को और अधिक इजाफा हुआ। सुबह के समय घने कोहरे की चादर से पूरा क्षेत्र लिपटा रहा। वहीं ठंड के कारण लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर रहे।

सुबह के समय घने कोहरे की चादर से पूरा क्षेत्र ढका रहा जिस कारण वाहन भी सड़कों पर लाइटें जला रेंगने को मजबूर हुए। हाइवे समेत दूसरे मार्गों पर कई जगह वाहनों की लगी नजर आई। रविवार की देर शाम से ठंड में और अधिक इजाफा हुआ है। ठंड की वजह से लोग अपने घरों में ही कैद रहे। कोहरे का असर ट्रेन यातायात पर भी दिखा और अधिकतर ट्रेन देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं कोहरा और सर्दी सांस व ह्रदय रोगियों के लिए परेशानी कर सकता है, इसलिए डॉक्टर उनको बचाव की सलाह दे रहे है।

09:59 AM, 19-Dec-2022

Murder
– फोटो : Amar ujala

बिजनौर के ग्राम बिश्नोई वाला के पूर्व प्रधान के पिता की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश उन्हें धर्म कांटे से उठा कर ले गए थे। सोमवार को उसका शव ग्राम रहमापुर के जंगलों में मिला।

09:56 AM, 19-Dec-2022

सरधना में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़

सरधना में पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में  गोली लगने से तस्कर हुए घायल हुए हैं। वहीं पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। मौके का फायदा उठा कर तस्करों के अन्य साथी मौके से कोहरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। घायल गौ तस्करों को सीएचसी सरधना के लिए इलाज के लिए भेजा गया। फरार गौ तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।

08:50 AM, 19-Dec-2022

कपड़े के शोरूम में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा मालिक

मेरठ के लिसाड़ी गेट में रविवार देर रात एक कपड़े के शोरूम में 5 युवकों ने शोरूम के अंदर घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली फायरिंग से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बताया गया कि फायरिंग में शोरूम का मालिक बाल-बाल बचा।

08:34 AM, 19-Dec-2022

Meerut News Live: ठंड बढ़ी, पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़, बदमाशों ने शोरूम में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

सर्दी के सीजन में रविवार को पहली बार घना कोहरा दिखाई दिया। दूसरे दिन सोमवार को भी पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। शहर से लेकर देहात तक कोहरे ने अपने आगोश में ले रखा रखा था। कोहरे के चलते दृष्यता शून्य हो रही है। दस बजे तक भी कोहरा नहीं हटा। कोहरे के साथ सर्दी का असर भी बढ़ गया है। वहीं सरधना में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पैर में गोली लगी है। लिसाड़ीगेट में बदमाशों ने शोरूम में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आगे विस्तार से पढ़ें हर खास खबर।

 

कोहरे और ठंड ने बढ़ाई मुश्किल

मौसम में चल रहे  उतार चढ़ाव के बीच रविवार की सुबह सबसे  ज्यादा घना कोहरा दिखाई दिया। कोहरा आधी रात से ही पडऩा शुरु हो गया था और सुबह तक बढ़ता चला गया। सुबह 9 बजे तक भी हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिस कारण से दिल्ली देहरादून हाईवे पर वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरा घना होने के कारण दस मीटर का भी दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के चलते सुबह के समय सर्दी का असर भी बढ़ा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सीजन में शनिवार की रात सबसे सर्द रही है। रविवार को दिन और रात दोनों ही सबसे सर्द रहे हैं। सोमवार को भी रात काफी सर्द रही। सुबह से ही कोहरा शुरू हो गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा, सुबह के समय कोहरा रहेगा और रात का तापमान 7 डिग्री के आसपास रहेगा। कोहरे के बाद दिन में धूप से राहत मिलने के आसार है। सर्दी का असर बढेगा। 

कोहरे में संभलकर चलाएं वाहन 

– कोहरे में अपने वाहन की स्पीड मध्यम रखे 

– वाहन की दोनों और की हल्क ा शीशा खोलकर रखे 

– हैड लाइट को ली बीम मोड पर रखें 

– वाहन चलाते समय वाइपर का अवश्य प्रयोग करे 

– यातायात निर्देश पटिटयों का विशेष ध्यान रखे 

– फॉग लाइट का इस्तेमाल कर,

-डिफॉगर का अवश्य इस्तेमाल करे। 

– वाहन रोकते समय सड़क किनारे का ध्यान रखे, हजार्ड लाइटस ऑन रखे 

– कोहरे में ड्राइविंग करते समय फोन पर बात न करे 

– दूसरी गाडिय़ों को ओवरटेक करने की कोशिक न करे, 

-दूसरे वाहनों को ओवरटेक करने की कोशिश न करे 

दिल्ली रोड रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित405 पहुंंचा एक्यूआई 

पिछले दो तीन दिन से लगातार मेरठ ओर आसपास का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ता जा रहा है। रविवार को मेरठ का औसत एक्यूआई 300 से नीचे आ गया, लेकिन सबसे ज्यादा दिल्ली  रोड प्रदूषित रही है। यहां का एक्यूआई 400 को पार कर गया है। जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता   है। लगातार बढ़ता एक्यूआई का स्तर शहरवासियों को परेशान कर रहा है। रविवार को मेरठ औसत एक्यूआई 278 दर्ज किया गया है, जबकि एनसीआर में गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई अभी भी 300 से ऊपर ही दर्ज किया गया है। जयभीमनगर का एक्यूआई 398 और गंगानगर का 224 और पल्लवपुरम का 211 रहा है, जबकि दिल्ली रोड का 405 दर्ज किया गया है। औसत एक्यूआई में थोड़ी गिरावट हुई है, लेकिन अभी भी वह लाल श्रेणी में बना हुआ है। 

 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *