10 तक अपने लाइसेंसी हथियार का करा लें सत्यापन: डीएम

[ad_1]

लखीसराय. जिलाधिकारी रजनीकांत ने जिले के लाइसेंसी हथियार धारकों को आगाह करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन की अंतिम तिथि तीन से 10 अप्रैल तक निर्धारित की गयी है. डीएम ने सभी लाइसेंस धारकों को आगाह करते हुए कहा कि आगामी 10 अप्रैल तक लाइसेंस का सत्यापन नहीं कराने वालों के हथियारों को सीज करने की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर विगत दो बार लाइसेंस सत्यापन के लिए तिथि निर्धारित की गयी थी. इसमें कई लाइसेंस धारकों के लाइसेंस सत्यापन नहीं हो सका था. इस वजह से अब अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गयी है. इस दौरान भी सत्यापन नहीं कराने वाले के लाइसेंसी हथियार को को सीज करने की कार्रवाई की जायेगी.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *