लोकसभा चुनाव: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने खोला पत्ता, अनंतनाग-राजोरी सीट से मियां अल्ताफ को बनाया उम्मीदवार

[ad_1]

lok sabha election: national conference nominates Mian Altaf as Anantnag Rajouri parliamentary seat candidate

नेशनल कॉन्फ्रेंस
– फोटो : संवाद

विस्तार


आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नेशनल  कॉन्फ्रेंस  (नेकां) ने अपने पहले उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। नेकां ने अनंतनाग राजोरी सीट से मियां अल्ताफ की चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की है। नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने यह जानकारी दी है।

मियां अल्ताफ की मौजूदगी में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने फारूक अब्दुल्ला की ओर से मियां अल्ताफ अहमद लाहरवी को दक्षिण कश्मीर की पीर पंजाल संसदीय सीट के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। उमर अब्दुल्ला ने लोगों का पर्याप्त समर्थन की अपील की। घोषणा के दौरान पार्टी महासचिव हाजी अली मोहम्मद सागर, प्रदेश सचिव चौधरी रमजान, प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी और मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक मौजूद रहे। इंडिया गठबंधन में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस ने एलान किया है कि कश्मीर घाटी में तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इस बार हॉट सीट रेहगी अनंतनाग-राजोरी सीट

परिसीमन के बाद पुरानी अनंतनाग सीट अब राजोरी-पुंछ क्षेत्र को मिलाकर अनंतनाग-राजोरी सीट बन चुकी है। पांचों सीटों में यह लोकसभा सीट सबसे हॉट मानी जा रही है। परिसीमन से पहले मुस्लिम बहुल इस सीट पर कांग्रेस हैट्रिक लगा चुकी है। नेकां व पीडीपी भी यहां से कई बार जीत का स्वाद चख चुकी है। 

कभी अनंतनाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जम्मू और कश्मीर के पांच लोकसभा क्षेत्रों में से एक था। मई 2022 में इसका नाम बदलकर अनंतनाग-राजोरी निर्वाचन क्षेत्र कर दिया गया। अगर अनंतनाग सीट की बात करें तो यह हाई प्रोफाइल सीट रही है। यहां से महबूबा मुफ्ती 2014 में सांसद बनीं लेकिन 4 जुलाई 2016 को उनके इस्तीफे से यह सीट खाली हो गई। इस्तीफे के करीब तीन साल तक यहां उपचुनाव नहीं हो पाया।

इस सीट पर चरमपंथ का प्रभाव होने का तर्क देकर चुनाव आयोग ने चुनाव नहीं करवाए। अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद महबूबा ने अनंतनाग विधानसभा सीट से चुनाव जीता। बाद में 2019 में इस सीट पर चुनाव हुआ और नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी ने जीत हासिल की। उन्होंने 40180 वोट हासिल किए थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर ने 33504 वोट हासिल किए। पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती तीसरे नंबर पर रहीं। 2019 में इस सीट पर कुल 9 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। यहां पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *