[ad_1]

विजेंदर सिंह
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। ओलंपिक पदक विजेता और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह ने बुधवार को भाजपा में शामिल होकर सभी को चौंका दिया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि विजेंदर सिंह अभी तक मुखर होकर भाजपा की नीतियों के खिलाफ बोलते आए हैं। साथ ही कांग्रेस ने मुक्केबाज विजेंदर को तीन दिन पहले ही मथुरा संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। जबकि भाजपा यहां पहले से ही अभिनेत्री हेमा मालिनी को टिकट दे चुकी है। ऐसे में करीब-करीब यह तय है कि विजेंदर सिंह अब मथुरा से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
इंडिया गठबंधन में मथुरा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई थी। जिस पर कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। विजेंदर सिंह ने पिछली बार दिल्ली से भी लोकसभा चुनाव लड़ा था। जबकि मथुरा से भाजपा की हेमामालिनी दो बार की सांसद हैं।
हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है मथुरा
मथुरा संसदीय सीट को हमेशा से ही हाईप्रोफाइल माना जाता रहा है। कभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के कद को देखते हुए तो कभी राजनैतिक समीकरणों के दृष्टिगत। कल तक पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार का चुनाव ज्यादा हाई प्रोफाइल माना जा रहा था, क्योंकि जहां हेमा मालिनी के मुकाबले में कांग्रेस ने अतंर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी विजेंदर को चुनाव मैदान में उतारा था। ऐसे में कांग्रेस को यहां से दूसरा प्रत्याशी ढूंढने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ेगी।
[ad_2]
Source link