Hardoi: बाग में पेड़ से लटकते मिले दो किशोरियों के शव, मचा हड़कंप

[ad_1]

Hardoi: Bodies of two teenage girls found hanging from a tree in the garden

किशोरियों की मौत का मामला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरदोई जिले में सुरसा थाना क्षेत्र के मढ़िया मजरा सौतेरा में संदिग्ध हालात में दो किशोरियों के शव एक बाग में पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटकते मिले। घटना की जानकारी से इलाके में सनसनी फैल गई। मढ़िया मजरा सौतेरा निवासी संतोष की पुत्री राधा (16) और राजू की पुत्री ममता (16) बुधवार दोपहर लगभग दो बजे घर से साथ में ही निकली थीं। शाम को लगभग पांच बजे दोनों के शव गांव के बाहर स्थित एक बाग में नीम के एक पेड़ पर अलग-अलग फंदों से लटकते मिले। घटना की जानकारी पर सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव मौके पर पहुंच गए हैं। जांच की जा रही है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *