[ad_1]

पीएम मोदी
– फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चाचा-भतीजा परिवार से यूपी का मोहभंग हो चुका है। लोकतंत्र की भलाई के लिए परिवारवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि प्रचार के दौरान पार्टी की संस्कृति और संस्कार भी मतदाताओं तक पहुंचाएं।
बुधवार को तीसरे चरण के चुनाव वाली लोकसभा सीटों के बूथ अध्यक्षों के साथ वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेली के बूथ-207 के अध्यक्ष राकेश कुमार से संगठन और सरकार के कामकाज की जानकारी ली। राकेश ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से यूपी गुंडई और भ्रष्टाचार से मुक्त हो गया है।
पीएम मोदी ने उनसे बुजुर्ग व पुराने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और उपयोगिता पर भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध, बुजुर्ग और पुराने कार्यकर्ताओं के पास 20 से लेकर 50 वोट होते हैं। उनके माध्यम से हमें उन मतदाताओं तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमें अपने ही सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।
[ad_2]
Source link