Bihar News LIVE: बिहार में आज से पीएम करेंगे चुनावी शंखनाद; कांग्रेस के पप्पू यादव निर्दलीय करेंगे नामांकन

[ad_1]

08:43 AM, 04-Apr-2024

पप्पू यादव आज करेंगे नामांकन

टिकट के लिए अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय करवाकर कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव आज निर्दलीय नामांकन करेंगे। वह दो अप्रैल को ही नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले थे। लेकिन, कांग्रेस से टिकट के इंतजार में चार अप्रैल को नामांकन करने का फैसला लिया। इधर, बिहार प्रदेश कांग्रेस की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि महागठबंधन के विरोध में नामांकन करने वाले नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी। 

08:05 AM, 04-Apr-2024

Bihar News LIVE: बिहार में आज से पीएम करेंगे चुनावी शंखनाद; कांग्रेस के पप्पू यादव निर्दलीय करेंगे नामांकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से बिहार में चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। आज जमुई में वह जनसभा को संबोधित करेंगे और एनडीए के प्रत्याशी अरुण भारती के लिए वोट मांगेंगे। जमुई में पीएम मोदी की सभा को लेकर सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी है। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री और लोजपा (रा) के प्रमुख चिराग पासवान खुद से इसकी तैयारी देख रहे थे। तीन दिन बाद वह नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस लोकसभा चुनाव में पीएम 16 जनसभाएं करेंगे। इनमें पाटलिपुत्र, पटनासाहिब, गया, जमुई, अररिया, मुजफ्फरपुर, सासाराम, वाल्मीकिनगर समेत 16 लोकसभा क्षेत्रों में सभा को संबोधित करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *