PM Modi in Jamui Live : जमुई आने से पहले पीएम मोदी बोले- लोकसभा चुनाव में इस बार भी बिहार की भूमिका महत्वपूर्ण

[ad_1]

10:48 AM, 04-Apr-2024

पीएम मोदी बोले- बिहार की भूमिका इस बार भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है

जनसभा को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका इस बार भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। यहां के मेरे परिवारजनों ने राज्य की सभी सीटों पर भाजपा-एनडीए उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया है। आज दोपहर करीब 12 बजे जमुई की जनसभा में जनता-जनार्दन से संवाद का सुअवसर मिलेगा।

10:33 AM, 04-Apr-2024

PM Modi in Jamui Live : जमुई आने से पहले पीएम मोदी बोले- लोकसभा चुनाव में इस बार भी बिहार की भूमिका महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आ रहे। जमुई के खैरा प्रखंड के बल्लोपुर मैदान में वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी एनडीए के प्रत्याशी अरुण भारती के लिए वोट मांगेंगे। जनसभा को लेकर सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी है। पीएम मोदी विशेष विमान से देवघर पहुचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से करीब 12 बजे सभा स्थल जमुई पहुचेगें जहां वह सभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार भी जमुई पहुंच चुके हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *