Lok Sabha Election: तेजस्वी बोले- ‘मोदी की गारंटी’ चाइनीज माल की तरह, एक-दो बार इस्तेमाल के बाद बेकार हो जाएगा

[ad_1]

Bihar News: Tejashwi Yadav attacks PM Narendra Modi, Nitish Kumar and BJP in Purnia: Modi's guarantee

तेजस्वी यादव।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सबसे ज्यादा चर्चा में रहे पूर्णिया लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी बीमा भारती ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर ही दिया। कांग्रेस की पारंपरिक सीट को अपने पाले में कर पप्पू यादव को बेटिकट करने वाले राष्ट्रीय जनता दल की ओर पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में बुधवार दोपहर जनसभा की गई। इसमें स्टार प्रचारक के तौर पर नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव शामिल हुए। तेजस्वी ने अपनी पार्टी की प्रत्याशी बीमा भारती के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की महान जनता अपनी बेटी बीमा भारती को आशीर्वाद जरूर देगी। इसका मुझे भरोसा है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि कहा कि मोदी जी आएंगे और कहेंगे ‘मोदी की गारंटी’। लेकिन, मोदी जी की गारंटी चाइनीज माल की तरह है। एक दो बार इस्तेमाल कीजिएगा फिर बेकार हो जाएगा। वह केवल चुनाव भर ही गारंटी लेंगे। अरे मोदी जी आप एक बार मेरे चाचा की गारंटी लेकर दिखाइए। उनकी गारंटी है या नहीं यह बताइए। वह कब पलटेंगे पता नहीं। 

तेजस्वी ने फिर कहा राजद माय के साथ बाप की भी पार्टी है

तेजस्वी यादव ने कहा कि अति पिछड़ा समाज से आतीं हैं और बहादुर महिला हैं। सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि आज के दौर में अच्छे से अच्छे लोग पलट जाते हैं। हमारे चाचा भी पलट गए। हमारे चाचा को हाईजैक कर लिया गया। लेकिन, बीमा भारती ने डरने का काम नहीं किया। समाजवादी विचारधारा के साथ रहीं। अन्याय के खिलाफ इन्होंने लड़ाई लड़ी। इनके पति और 18 साल बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों की पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। लालू जी ने भगवतिया देवी को सांसद बनाया। तेजस्वी यादव ने फिर दोहराया कि राजद माय के साथ बाप की भी पार्टी है। ब से बहुजन और पी से पुअर यानी गरीब। राजद सबकी पार्टी है।

लालू जी ने सांप्रदायिक शक्तियों के आगे घुटना नहीं टेका

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा से लड़ाई लड़ने के लिए आप सबलोग का साथ दिया। यही पूर्णिया की धरती पर पीएम नरेंद्र मोदी आए थे 2014 में। कसम खाकर कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि पूर्णिया की जनता ने तीन बार से एनडीए के प्रत्याशी को जिताया। लेकिन, दिल पर हाथ रखकर सच बताइए कि इन 15 साल में जदयू और भाजपा के सांसद ने क्या किया। भाजपा और जदयू के विधायक हैं। क्या कोई कारखाना लगा? तेजस्वी ने कहा कि पूर्णिया के लोगों को पलायन, बेरोजगारी और गरीबी मिला। आज हमलोग सवाल पूछते हैं तो मोदी जी ईडी और सीबीआई को भेज देते हैं। हमलोग डरने वाले नहीं हैं। लालू जी ने सांप्रदायिक शक्तियों के आगे घुटना नहीं टेका।

सीमांचल में बहुत लोग वोट काटने का काम करेगा

तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 महीने में हमलोगों ने पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। क्या भाजपा ने 10 साल में पांच लाख से ज्यादा नौकरी पूरे देश में भी दी? आपका बेटा बिहार में आया तो 17 महीने में पांच लाख लोगों को नौकरी दी। पूछिए अपने सांसद और मोदी जी से। जरा हिसाब लीजिए एनडीए वालों से। जब 17 महीने में इतना काम कर सकते हैं तो सोचिए आगे आपलोग मौका दीजिएगा तो कितना काम होगा। इसलिए आप लोगों को न्याय करना है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीमांचल में बहुत लोग वोट काटने का काम करेगा। बांटने का काम करेगा। लेकिन, इनके जाल में फंसना नहीं है। आप लोग भटकटिएगा मत। एकजुट रहना है। कोई हैदराबाद से आएगा तो दिल्ली से। लेकिन आप लोग एकजुट रहिएगा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *