Siwan News: सीवान में गला रेतकर वृद्ध की हत्या, शव को सड़क पर 15 मीटर घसीटते ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

[ad_1]

Siwan News: Old man murdered by slitting his throat in Siwan

मुफ्फसिल थाना सिवान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीवान जिले के सरसर गांव में एक वृद्ध की हत्या का दिल दहला देने वाला सामने आया है। बदमाशों ने पहले गला रेत कर वृद्ध की हत्या कर दी और फिर शव को 15 मीटर तक सड़क पर खींच कर ले गए। 

घटना के अनुसार सीवान जिले के सरसर गांव निवासी रोज की तरह बीती देर रात घर से खाना खाकर बथान पर पहुंचे और तभी कुछ अज्ञात अपराधियों ने उन्हें पकड़कर गला रेत दिया। अपराधी हत्या के बाद उनके शव को करीब 15 मीटर तक सड़क पर घसीट कर  ले गए। फिर शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए।  

इस दौरान गांव के कुछ लोग शहर से गांव में बाइक से आ रहे थे। उन्होंने देखा कि सड़क पर एक शव पड़ा हुआ है। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। मृतक की पहचान सरसर गांव निवासी रामनुज सिंह उम्र 85 के रूप में हुई है। फिलहाल घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनसे किसी की दुश्मनी नहीं थी, तो आखिर ऐसी घटना कैसे घट गई। वहीं कुछ ग्रामीण इसको साजिश के तहत हत्या बता रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है।

क्या कहती है पुलिस

मामले पर मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *