[ad_1]

जम्मू-रियास लोकसभा सीट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू संसदीय सीट के लिए 4 अप्रैल की शाम 3 बजे तक नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन होगा। 6 अप्रैल को नामांकन की जांच और 8 अप्रैल को नाम वापसी की तिथि रखी गई है। इस सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
इस बीच बुधवार को चार और उम्मीदवारों ने जिला निर्वाचन अधिकारी जम्मू के कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इसमें जम्मू कश्मीर पीपुल्स कान्फ्रेंस से रतन लाल और रूप कृषि धर (कवरिंग उम्मीदवार), निर्दलीय उम्मीदवार अतुल रैना और हिंदुस्तान शक्ति सेना से गणेश चौधरी ने नामांकन भरा। भाजपा ने एक बार फिर जुगल किशोर शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने रमण भल्ली को उम्मीदवार बनाया है। एकम सनातन भारत पार्टी से अंकुर शर्मा भी मैदान में उतरे हैं।
[ad_2]
Source link