[ad_1]

संबोधित करते हुए सीएम योगी, साथ में सांसद रवि किशन व कमलेश पासवान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के तुरंत बाद से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रबुद्ध सम्मेलनों के जरिए युद्ध स्तरीय चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसके साथ ही पूरब क्षेत्र पर भी उनका पूरा ध्यान है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में उन्होंने चुनावी रणनीति को धार दी तो गुरुवार को इसी सिलसिले में गोरखपुर पहुंचे।
यहां उन्होंने गोरखपुर, बांसगांव व संतकबीरनगर लोकसभा के लिए भाजपा की चुनाव संचालन समितियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव जीतने का मंत्र दिया। गोकुल अतिथि भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव संचालन समिति के जिम्मेदारों से कहा कि इस समय पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है।
लोकसभा चुनाव का परिणाम भी इसी के अनुरूप आएगा। जरूरत बूथ स्तर तक सक्रियता, तत्परता और सजगता की है। बूथ जितना मजबूत होगा, परिणाम भी उतना ही जबरदस्त आएगा। बूथ को जीतना ही चुनाव जीतने का सबसे कारगर फॉर्मूला है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। पर, चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए। इसलिए हमें अति आत्मविश्वास से बचते हुए कार्य करना होगा।
[ad_2]
Source link