Bihar News : पत्नी की लाश लेकर जा रहे पति समेत तीन की मौत; शव यात्रा की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, छह घायल

[ad_1]

Bihar News: Husband dies in road accident in Bhojpur, was going to cremate wife's body; tire blast

हादसे के बाद की तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भोजपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के ओरैया टोला के समीप पास की है। बताया जा रहा है कि महिला का शव लेकर दाह संस्कार के लिए बक्सर जा रही सवारी गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इनका इलाज आरा सदर अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है। एक शख्स को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। 

हादसे के बाद शव बंधा रह गया शव

घटना के बाद शव और दाह संस्कार का सारा सामान सवारी गाड़ी पर ही रह गया। लाश भी सवारी गाड़ी के ऊपर ही बंधी हुई है। गाड़ी पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वहीं ग्रामीणों की मदद से स्थानीय थाना को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

राम लाल सिंह की पत्नी का निधन हो गया था

मरने वालों ने मृतकों में जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया गांव निवासी स्वर्गीय मुसाफिर सिंह के 65 वर्षीय पुत्र राम लाल सिंह, बिंदेश्वरी सिंह के 40 वर्षीय पुत्र कमलेश सिंह, स्वर्गीय बबन सिंह के 40 वर्षीय कृष्णा सिंह शामिल है। घटना को लेकर ग्रामीण अभिजीत सिंह बताया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया गांव निवासी राम लाल सिंह की पत्नी गूंजा देवी का निधन हो गया था। उनकी शव को अंतिम संस्कार के लिए बक्सर घाट ले जा रहे थे। तभी ओरैया टोला के समीप ट्रक वाले ने टक्कर मार दिया। इससे गाड़ी पलट गई। जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना को लेकर एसआई ने बताया कि सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना रीगल ढाबा से दस कदम पीछे हुई है। वहीं इस घटना में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी है। 

पत्नी का शव ले जा रहे पति की मौत, बेटा घायल

ग्रामीणों का कहना है कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी राम लाल सिंह की 55 वर्षीय पत्नी गूंजा देवी का निधन गुरुवार की दोपहर अचानक हार्ट अटैक आने पर हो गया था। जिसके बाद गूंजा देवी के शव का अंतिम संस्कार के लिए सवारी गाड़ी से बक्सर ले जाया जा रहा था। उसी दौरान जिले के ओरैया टोला के समीप सवारी गाड़ी सड़क हादसे की शिकार हो गई। इस घटना में गूंजा देवी के पति राम लाल सिंह की भी मौत हो गई। वहीं इस घटना में बेटा पवन कुमार जख्मी है। उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। 

आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी दयानंद सिंह पटना रेफर

इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए है। जिसमें स्वर्गीय बृजा सिंह के 55 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह, स्वर्गीय गणपत सिंह के 60 वर्षीय पुत्र धर्मनाथ सिंह, स्वर्गीय वृदा नंद सिंह के 60 वर्षीय पुत्र दयानंद सिंह, बिहारी सिंह के 55 वर्षीय वीर बहादुर सिंह शामिल है। यह सभी चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के रहने वाले है। वहीं एक और जख्मी जगदीशपुर के निवासी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मदन सिंह है। इसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं दयानंद सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसकी वजह से दयानंद सिंह को डॉक्टर ने प्राथमिकी इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *