[ad_1]

राजोरी फायरिंग में मारे गए लोगों के परिजन
– फोटो : संवाद
ख़बर सुनें
विस्तार
जम्मू-राजोरी हाईवे स्थित अल्फा टीसीपी के पास शुक्रवार की सुबह हुए संदिग्ध गोलीकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सेना और पुलिस की ओर से इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। इस गोलीकांड में में दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक घायल हो गया था।
रविवार की शाम को सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से मुरादपुर, बथूनी, कल्लर, चिंगस, फलयाना, सरानू, आदि इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार रात को भी तलाशी अभियान जारी रहा। सेना और पुलिस उक्त इलाकों में चप्पा-चप्पा खंगाल रही है।
जंगली इलाके में सर्च अभियान के साथ-साथ लोगों के घरों को भी खंगाला जा रहा है, लेकिन फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। शुक्रवार की सुबह अल्फा टीसीपी पर गोलीबारी में घायल हुए व्यक्ति अनिल कुमार ने उपचार के दौरान बयान दिया था।
उसे गोली मारने वाले दो लोग सिविल कपड़ों में थे जिन्होंने शाल लपेटा था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने ही इस गोलीकांड को अंजाम दिया है। उसके बाद फरार हो गए।
[ad_2]
Source link