Bihar News Live : इन जिलों का पारा 40 डिग्री पार, कई जगह लू जैसी स्थिति; पटना के 21 इलाकों में बत्ती गुल

[ad_1]

08:58 AM, 05-Apr-2024

21 इलाकों में छह घंटे तक बत्ती गुल रहेगी

प्रोजेक्ट वर्क के कारण पटना के 21 इलाकों में छह घंटे तक बत्ती गुल रहेगी। सुबह साढ़े दस बजे तक मित्रमंडल कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, हुलास विहार फेज वन, अनिसाबाद-खगौल रोड इलाके में बिजली नहीं रहेगी। वहीं सुबह 11 बजे से दोपहर एक तक जयप्रकाश नगर और सिपारा इलाके में बिजली नहीं रहेगी। नासरीगंज बाजार समिति और चित्रकूट नगर में सुबह दस बजे से पांच बजे तक बिजली नहीं रहेगी।  

08:10 AM, 05-Apr-2024

Bihar News Live : इन जिलों का पारा 40 डिग्री पार, कई जगह लू जैसी स्थिति; पटना के 21 इलाकों में बत्ती गुल

बिहार के कई जिलों में गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान हो गए हैं। बक्सर, शेखपुरा, औरंगाबाद, बांका, भोजपुर, जीरादेई, नवादा, डेहरी, खगड़िया और गोपालगंज में तो पारा 40 डिग्री से भी ऊपर चला गया है। अप्रैल के पहले सप्ताह शेखपुरा, औरंगाबाद और बांका में लू जैसी स्थिति है। पटना में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। उत्तरी-पछुआ हवा बंद होने और आसमान साफ होने की वजह से कई इलाकों में लू जैसी स्थिति है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *