Bihar: गोपालगंज पुलिस ने मार्च में सबसे ज्यादा शराब बरामद कर तोड़ा आठ सालों का रिकॉर्ड, 57 हजार लीटर शराब जब्त

[ad_1]

Bihar: Gopalganj police broke record of eight years by recovering 57 thousand liters of liquor in March

पुलिस की गिरफ्त में तस्कर और बरामद शराब
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस लगातार शराब तस्करी को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई कर रही है। ऐसे में प्रतिदिन कहीं न कहीं से शराब तस्कर पकड़े जाते हैं और शराब भी बरामद की जाती है। लेकिन गोपालगंज पुलिस ने मार्च माह में सर्वाधिक शराब बरामद करने का रिकॉर्ड बनाया है। जब से शराबबंदी लागू हुई है, तब से सर्वाधिक शराब इस साल मार्च माह में गोपालगंज पुलिस द्वारा पकड़ी गई है। फरवरी महीने में 52 हजार लीटर शराब पकड़ी गई थी। वहीं, मार्च माह में 57 हजार लीटर शराब बरामद कर पुलिस ने एक रिकॉर्ड बना दिया। इसी तरह आगे भी शराब तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस और पदाधिकारियों के परिश्रम से ही पुलिस ने इस बार रिकॉर्ड बनाया है। आगे यह कार्रवाई और भी तीव्र गति से चालू रहेगी। जानकारी के मुताबिक, सबसे अधिक शराब कुचायकोट से 32,722 लीटर, साथ ही भोरे से 2,366 लीटर, विजईपुर से 496 लीटर, कटेया से 1,956 लीटर, फुलवरिया से 2,157 लीटर, श्रीपुर से 2,306 लीटर, हथुआ से 217 लीटर, मीरगंज से 2,784 लीटर, गोपालपुर से 1,804 लीटर, विशंभरपुर से 2,574 लीटर, थावे से 512 लीटर, जादोपुर से 2,482 लीटर, माझा से 1,935 लीटर, सिधवलिया से 354 लीटर, बैकुंठपुर से 900 लीटर और माधोपुर ओपी से 168 लीटर शराबी बरामद की गई है। वहीं, पुलिस की टीम यूपी के सीमावर्ती स्थानों पर शराब बारामदगी के लिए काफी चौकस है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लीटर शराब पकड़ी जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *